Recipe Tips: नहीं खाया होगा आपने कभी गुड़ का परांठा, बनाना है आसान

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2022 11:25:18 AM
Recipe Tips: You must have never eaten gud Paratha, it is easy to make

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम है और इस मौसम में आप जितना खाते है वो सब आपकों पच जाता है। ऐसे में आप सर्दियों में गुड़ भी काफी पसंद करते होंगे। लेकिन आपने आज तक कभी गुड़ के परांठे नहीं खाएं होंगे। तो आज हम आपकों बताने जा रहे है गुड़ के परांठे बनाने की रेसीपी।

सामग्री

गेंहू का आटा  3 कप
गुड़  150 ग्राम
तिल 4 चम्मच
बेसन 50 ग्राम
तेल जरूरत के अनुसार

विधि

सबसे पहले आपकों तिल लेने है और उनकी सिकाई करनी है। इसके बाद आप इनकों दरदरा पीस ले। इसके बाद बेसन भी भून ले। इसके बाद गुड़ को कूटकर छोटे छोटे टुकड़े  कर लें। अब एक कढ़ाही में भुना बेसन, तिल और कुटा हुआ गुड़ डाल दें। तीनों को अच्छी तरह मिक्स करके मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद आटा लेकर लेकर उसे गूंथ ले, इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां तैयार कर लें और इसके ऊपर गुड़ के मिश्रण को रखकर बेल दें। अब गर्म तवे पर हल्की आंच पर सेकें। आपका परांठा तैयार है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.