Travel Tips: गर्मी के मौसम में घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है असम का हाफलांग हिल स्टेशन, बना लें प्लान

Samachar Jagat | Thursday, 09 May 2024 03:31:31 PM
Travel Tips: Haflong Hill Station of Assam is a great place to visit in the summer season, make a plan

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका गर्मी के इस मौसम में परिवार के साथ कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो असम जा सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए शानदार पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है।

आज हम आपको यहां के हाफलांग हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ये असम का एकमात्र हिल स्टेशन है जो बेहद खूबसूरत है। इसे पूर्व का स्विट्जरलैंड नाम भी दिया गया है। हाफलांग में हरे-भरे पहाड़ इस हिल स्टेशन की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं।

यहां पर आपको पहाड़, घने जंगल के साथ खूबसूरत झरने का भी दीदार करने का मौका मिलेगा। इस हिल स्टेशन पर आप हाइकिंग का भी मजा ले सकते हैं। आपको आज ही परिवार के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपको बहुत ही पंसद आएगी। एक बार यहां पर जाने के बाद आपका बार-बार यहां आने का मन करेगा।

PC: newstrack, ghumodunia, mpbreakingnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.