Travel Tips: खज्जियार को बोला जाता है भारत का मिनी स्विट्जरलैंड, प्राकृतिक खूबसूरती देखकर रह जाएंगे हैरान, बना लें प्लान

Hanuman | Monday, 15 Jun 2026 03:19:26 PM
Travel Tips: Khajjiar is known as the 'Mini Switzerland of India, its natural beauty will leave you amazed

इंटरनेट डेस्क। हर किसी का स्विट्जरलैंड घूमने का सपना होता है। ये देश अपनी खूबसूरत वादियों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। हालांकि बहुत ही कम लोगों का ये सपना पूरा होता है। आज आपको भारत के ही एक पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो खूबसूरती के मामले में स्विट्जरलैंड से कम नहीं है। आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित खज्जियार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।

समुद्र तल से लगभग 6,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस छोटे से हिल स्टेशन की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ये हिल स्टेशन अपने विशाल हरे-भरे घास के मैदानों, देवदार के जंगलों और खूबसूरत झील के लिए मशहूर है। इस पर्यटक स्थल की खूबसूरती हूबहू स्विट्जरलैंड से मिलती है।

यहां पर आपको खज्जियार झील का दीदार करने का मौका मिलेगा। इसके चारों ओर फैली हरियाली और झील का साफ पानी आपका दिल जीत लेगा। यहां पर आपको प्रकृति के बेहद करीब होने का एहसास होगा। यहां पर आपको कालाटॉप वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी का भी दीदार करने का मौका मिलेगा, जो  ब्लैक बीयर, चीता, हिरन और भी कई वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है।

आपको ट्रैकिंग करने का भी आएगा मजा
यहां पर आपको ट्रैकिंग करने का भी मजा आ जाएगा। खज्जियार के पास स्थित इस चोटी पर  जाने से आपका दिन खुश हो जाएगा। वहीं कई अन्य पर्यटक स्थल भी आपका दिल जीत लेंगे। आपको आज ही यहां पर घूमने का अपनी पार्टनर के साथ प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए बहुत ही यादगार साबित होगा।

PC: herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.