Travel Tips: कोल्ली हिल्स स्टेशन पर घूमने का बना लें प्लान, इस कारण है प्रसिद्ध 

Samachar Jagat | Thursday, 23 Nov 2023 12:37:02 PM
Travel Tips: Plan to visit Kolli Hills Station, this is why it is famous

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका दिसम्बर माह में किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान है तो आप तमिलनाडु के नामक्कल जिले में स्थित कोल्ली हिल्स स्टेशन पर जा सकते हैं। इस हिल स्टेशन पर दिसम्बर से मार्च का समय घूमने के हिसाब से बहुत ही शानदार रहता है। ये हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक विशालता के कारण प्रसिद्ध है।

कोल्ली हिल्स स्टेशन ने न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता बल्कि अर्पापलेश्वर मंदिर के कारण भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। कोल्ली हिल्स के शिखर पर घुमावदार सडक़ को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

आप दो दिन का समय निकालकर यहां पर अच्छे से घूम सकते हैं। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC: holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.