Travel Tips: एडवेंचर के शौकीनों को पसंद आएगा लद्दाख का चादर ट्रेक, घूमने का बनाएं प्लान

Hanuman | Saturday, 18 Oct 2025 01:07:01 PM
Travel Tips: Adventure enthusiasts will love Ladakh's Chadar Trek, make a plan to visit

इंटरनेट डेस्क। दिवाली के त्योहार से पहले ही देश के कई राज्यों में ठंड का प्रभाव बढृ़ गया है। सर्दी के मौसम को घूमने के लिए अच्छा माना जाता है। इस मौसम में पहाड़ों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।

सफेद बर्फ से ढकी चोटियां, जमी हुई झीलें और ठंडी ताजा हवा पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। आज हम आपको लद्दाख की एक बहुत ही खूबसूरत जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा। आज हम आपको लद्दाख के चादर ट्रेक के बारे  में जानकारी देने जा रहे हैं।

ये एडवेंचर के शौकीन लोगों को बहुत ही पसंद आता है।  यहां पर जनवरी से फरवरी के बीच जब जांस्कर नदी पूरी तरह जम जाती है। बर्फ की मोटी परत पर चलने का यह अनुभव पर्यटकों का दिल खुश कर देता है। लगभग 12,000 फीट की ऊंचाई पर जमी इस नदी पर चलने के लिए मजबूत शरीर और अच्छी फिटनेस की जरूरत होती है। यहां पर जाने से आपका स्वर्ग के समान अहसास होगा। 

PC: kailashexpeditions, trekthehimalayas, ladakh-tourism
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.