Travel Tips: पर्यटकों को बहुत ही पसंद आती है वायनाड की प्राकृतिक खूबसूरती

Hanuman | Wednesday, 11 Oct 2023 03:58:30 PM
Travel Tips: Tourists like the natural beauty of Wayanad very much

इंटरनेट डेस्क। केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर बहुत से पर्यटक स्थल हैं। इन्हीं में वायनाड भी है। यहीं से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी सांसद हैं। अगर आपका इस माह घूमने का प्लान है तो वायनाड जा सकते हैं।

यहां पर प्राचीन झील आपका दिल खुश कर देगी। वहीं आपको इस समय करीब से प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलेगी। यहां पर बाणासुर सागर बांध अपनी खूबसूरती के कारण आकर्षण का केन्द्र रहता है। वहीं आप यहां पर मीनमुट्टी झरना भी देख सकते हैं। यहां का आदिवासी विरासत गांव एन ऊरू भी अपनी खूबसूरती से लोगों को बहुत ही पंसद आता है।

अगर आप यहां की यात्रा कर रहे हैं तो एक बार एडक्कल गुफाओं का दीदार जरूर ही करें। यहां पर जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ मिलकर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC:holidayrider



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.