Travel Tips: गणतंत्र दिवस के मौके पर इस जगहों की करें सैर, यादगार बन जाएगा टूर

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2023 01:35:27 PM
Travel Tips: Visit these places on the occasion of Republic Day, the tour will become memorable

इंटरनेट डेस्क। गणतंत्र दिवस इस बार गुरुवार को पड़ रहा है। ऐसे में आप शुक्रवार की ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं। शनिवार और रविवार का आपको अवकाश  मिलेगा। इस प्रकार आप इन चार दिनों में कही पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर आप बीच या किसी हिल स्टेशन का  परिवार के साथ भ्रमण कर सकते हैं। आज हम आपको दो जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां पर घूमने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। 

केरल का मुन्नार हिल स्टेशन बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर पर्यटकों को एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, कुंडला झील, अट्टूकल वाटरफॉल, चित्रापुरम और चाय संग्रहालय जैसे पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलता है। 

26 जनवरी के मौके पर घूमने के लिए समुद्र तट पर बसा पुरी भी बेहतर विकल्प होगा। ये शहर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। आपको एक बार यहां पर जरूर ही जाना चाहिए। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.