Travel Tips: अप्रैल में दक्षिण भारत के इन पर्यटक स्थलों पर करें भ्रमण

Samachar Jagat | Saturday, 30 Mar 2024 01:35:12 PM
Travel Tips: Visit these tourist places in South India in April

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारत अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपको गर्मी के मौसम में किसी खूबसूरत जगह पर हनीमून के लिए जाना है तो यहां जा सकते हैं। आज हम आपको दक्षिण भारत के दो बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां पर जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा। 

डाइकनाल तमिलनाडु का बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। अप्रैल में यहां का मौसम खुशगवार होता है। आपको यहां पर हरे-भरे चाय के बागान, पहाड़ों, झीलों और घाटियों का दीदार करने का मौका मिलेगा। 

वहीं कर्नाटक का कुर्ग भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। कुर्ग का टूर कर आप अपने हनीमून को जिंदगी भर के लिए यादगार बना सकते हैं। इसे भारत का स्कॉटलैंड बोला जाता है। यहां पर आपको वाटरफॉल से लेकर झील और किलों का  दीदार करने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC:  navbharattimes, holidayrider, navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.