Travel Tips: जग मंदिर महल की खूबसूरती देखकर हैरान रह जाएंगे आप, आज ही बना लें घूमने का प्लान 

Samachar Jagat | Thursday, 09 Nov 2023 12:12:01 PM
Travel Tips: You will be surprised to see the beauty of Jag Mandir Palace, plan to visit today itself

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान का उदयपुर जिला अपनी झीलों ही नहीं महलों के कारण भी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर कई खूबसूरत महल है, जो पयर्टकों को अपनी ओर खींचते हैं।

आज हम आपको यहां के जग मंदिर महल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। ये उदयपुर में पिछोला झील के दक्षिणी द्वीप पर स्थित एक शानदार महल है। तीन मंजिला संरचना में ये महल संगमरमर और पीले बलुआ पत्थर से हुआ है। यहां पर शुद्ध सफेद संगमरमर से खूबसूरती के साथ उकेरे गए आठ हाथियों को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। 

इतिहासकारों के अनुसार, उदयपुर के इस मंदिर का निर्माण 1551 में महाराणा अमर सिंह द्वारा शुरू करवाया गया था। इस काम को महाराणा जगत सिंह द्वारा 17 वीं शताब्दी के शुरुआती वर्षों में पूरा करवाया गया था। आपको दीपावली की छुट्टियों में यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां जान जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा। 

PC: holidayrider 



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.