Travel Tips: भारत के इन बीच पर आपको देखने को मिल जाएंगी डॉल्फिन, बना लें घूमने का प्लान

Samachar Jagat | Monday, 23 Jan 2023 02:55:05 PM
Travel Tips: You will get to see dolphins on these beaches of India, make a plan to visit

इंटरनेट डेस्क। क्या आपको डॉल्फिन देखना पसंद है। इस जीव को नेशनल एक्वेटिक एनिमल की कैटेगरी में रखा गया है। इसे देखने के लिए बहुत से लोग विदेश की यात्रा पसंद करते हैं।  

आज हम आपको देश के कुछ स्थानों के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं जहां पर आपको डॉल्फिन आसानी से देखने को मिल जाएंगी। 

गोवा अपने पर्यटक स्थानों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर कई खूबसूरत बीच है। आपको यहां पर डॅाल्फिन देखने को मिल जाएगी। सुबह के समय पालोलेम बीच, कोको बीच, कैवेलोसिम बीच, सिंक्वेरिम बीच, मोरजिम बीच आदि स्थानों पर आपको आसानी से डॅाल्फिन देखने को मिल जाएंगी। 

वहीं महाराष्ट्र में भी आपको डॉल्फिन देखने को मिल जाएंगी। इस राज्य में कई सुंदर समुद्र तटों पर ये जीव देखने को मिल जाएगा। यहां के दापोली, मुरुद बीच, तारकरली बीच, कुरावदे बीच, दाभोल बंदरगाह जैसी जगहों पर भी डॉल्फिन नजर आ जाएंगी। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.