Travels : गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का बना रहे है प्लान तो भारत के इन प्रसिद्ध बीचों पर जरूर जाए

Samachar Jagat | Monday, 06 Feb 2023 03:47:04 PM
Travels : If you are planning to travel during summer holidays, then definitely visit these famous beaches of India.

बहुत से लोग गर्मी के मौसम में घूमना ज्यादातर पसंद करते है। कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए या तो पहाड़ी इलाकों में जाना पसंद करते हैं या फिर बीच के शहरों में अपना समय बिताते हैं। कई लोग खूबसूरत समुद्र तट का आनंद लेने के लिए देश से बाहर जाने का प्लान भी बनाते हैं। लेकिन हर कोई छुट्टियों के लिए देश से बाहर जाने का खर्च वहन नहीं कर सकता।

भारत के 5 बेहद खूबसूरत समुद्र तट हैं जहां आप आसानी से आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप इन समुद्र तटों पर जाकर अपनी छुट्टियों का बेहतरीन तरीके से आनंद ले सकते हैं।

1. अगोंडा बीच
 
आप बीच पर शांतिपूर्ण माहौल में घूमना चाहते हैं तो गोवा के अगोंडा बीच पर समय बिता सकते हैं। यहां का पानी नीला है और इस बीच का वातावरण बेहद शांत है। यहां अगोंडा नाम का एक चर्च भी है। वैसे तो यह बीच सन बाथ के लिए जाना जाता है क्योंकि लोग यहां सन बाथ का मजा लेने के लिए आना पसंद करते हैं।
 
2. पालोलेम बीच
 

 आप किसी पार्टी, या मस्ती के लिए बीच पर जाना चाहते हैं तो गोवा का पालोलेम बीच आपके लिए बेहतर खास रहेगा। इस बीच पर काफी भीड़ होती है और लोग पार्टी, सेमिनार, मसाज और योगा जैसी चीजों का आनंद उठाते हैं।  

3. राधानगर बीच
 
गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए आप राधानगर बीच पर जा सकते हैं। यह बीच काफी प्रसिद्ध है और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हैवलॉक द्वीप पर स्थित है। यह एशिया के सबसे लंबे और सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक है। इसी वजह से इस द्वीप को टाइम्स मैगज़ीन ने भारत के सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक माना है। 

4. मालपे बीच
 
मालपे बीच भारत के खूबसूरत बीचों में शामिल है। यह समुद्र तट कर्नाटक में स्थित है और द्वीप विशाल बेसाल्ट चट्टानों के लिए जाना जाता है। यह समुद्र तट एक छोटे से द्वीप सेंट मैरी से करीब 15 किलोमीटर दूर है। इस द्वीप को कोकोनट आइल के नाम से भी जाना जाता है ।

5. पुरी बीच
 
पुरी समुद्र तट आस्था के समुद्र तट के रूप में जाना जाता है और इसे सुनहरे समुद्र तट के रूप में भी जाना जाता है। यह समुद्र तट बंगाल की खाड़ी की सीमा से लगे पूर्वी भारत के खूबसूरत समुद्र तटों में से एक है। वहीं मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक अक्सर रेत के जरिए खूबसूरत मूर्तियां बनाते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.