- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में बहुत से लोगों द्वारा वास्तुशास्त्र को विशेष महत्व दिया जाता है। वह कोई भी कार्य इसके हिसाब से ही करना पसंद करते हैं।
वास्तु के हिसाब से घर में रखी प्रत्येक चीज का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जमीन पर गिरना वास्तु के हिसाब से अशुभ होता है।
तेल तो प्रत्येक घर में मिलता ही है। तेल को शनिदेव का प्रतीक माना जाता है। तेल अगर गलती से फर्श पर गिर जाए तो इसे वास्तु के हिसाब से सही नहीं माना जाता है। वास्तुशास्त्र के हिसाब से ऐसा होने से व्यक्ति को धन की हानि हो सकती है।
दूध के गिरने को भी वास्तुशास्त्र के हिसाब से सही नहीं माना जाता है। दूध के गिरने से घर में नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न होती है। हाथ से नमक फर्श पर फैल जाए तो इसे भी दोषपूर्ण माना जाता है।