National News: भारत में भी आया 5G, जाने सारी बातें

Samachar Jagat | Saturday, 01 Oct 2022 12:41:48 PM
5G also came in India, know all the things

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए आज देश में 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय मोबाइल सम्मेलन (आईएमसी) के छठे संस्करण के उद्घाटन के साथ ही देश में 5 जी सेवाओं का भी शुभारंभ किया। आईएमसी 2022 का आयोजन 01 से 04 अक्टूबर तक 'न्यू डिजिटल यूनिवर्स’ विषय के साथ किया जा रहा है। श्री मोदी द्बारा चुनिदा 13 शहरों में लॉन्च किया जायेगा। 5जी अगले कुछ वर्षों में पूरे देश को कवर करेगा। 5जी तकनीक से निर्बाध कवरेज, उच्च डेटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाऐं प्राप्त की जा सकेंगी। इससे ऊर्जा दक्षता, स्पेक्ट्रम दक्षता और नेटवर्क दक्षता में भी बेहतर रूप से सुधार होगा।

इस मौके पर संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और संचार राज्य मंत्री देवुसिह चौहान के साथ ही देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनियों के प्रमुख भी मौजूद थे। इसमें रिलायंस जियो का संचालन करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, भारती एयरटेल के सुनील भारती मित्तल और वोडाफोन आइडिया के कुमार मंगलम बिरला, रिलायंस जियो के अध्यक्ष आकाश अंबानी मौजूद थे। श्री मोदी ने प्रदर्शनी का भी अनावरण किया। उन्होंने रिलायंस जियो और एयरटेल के स्टॉल में 5 जी प्रौद्योगिकी के उपयोग को देखने के साथ ही स्टार्ट अप के पवेलियन में भी उनके द्बारा विकसित उपकरणों को भी देखा।इसके साथ ही सी डॉट द्बारा विकसित स्वदेशी 5जी कोर का भी अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शनी को देखा और 5 जी, 4 जी के साथ ही आईआईटी, मशीन लर्निंग जैसे अत्याधुनिक प्रोद्योगिकी को देखा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.