- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के वंदे मातरम् के दो छंद गाने पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही विभाजन की नींव डाली। कांग्रेस ने दो छंद गाने का फैसला लेकर देश विरोधी फैसला लिया है। मैं इस अवसर पर पूरे देश को याद दिलाना चाहता हूं कि 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए ‘वंदे मातरम्’ को दो हिस्सों में बांटकर देश के विभाजन की नींव रखी थी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह ने इसके आगे कहा कि वहीं से द्विराष्ट्र सिद्धांत को ताकत मिली और अंततः देश का विभाजन हुआ तथा पाकिस्तान का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर नरेंद्र मोदी सरकार ने उस ऐतिहासिक गलती को सुधारने का प्रयास किया है।
सरकार ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना को पूर्ण रूप से गाने और सभी सरकारी कार्यक्रमों में इसका संपूर्ण गायन करने का फैसला लिया है। इस निर्णय को कानूनी स्वरूप भी दिया गया है, कांग्रेस ने इसकी अवहेलना करके गलत फैसला किया है।
pc- news arena