- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पुलिस सेवा में जाकर नौकरी करने की सोच रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 400 पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। यह भर्ती हरियाणा पुलिस की टेलीकम्युनिकेशन विंग में हरियाणा पुलिस एक्ट 2007 की धारा 21 के तहत की जाएगी।
पदों का नाम- स्पेशल पुलिस ऑफिसर
कुल पद- 400
आवेदन की लास्ट डेट
उम्मीदवारों को अपने जिले के लिए निर्धारित तारीख पर ही आवेदन जमा करने के लिए पहुंचना होगा। 13 सिंतबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वहीं 24 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल के उम्मीदवारों के आवेदन होंगे। 25 अगस्त को सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी के आवेदन होंगे। 26 अगस्त को गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी और नारनौल के आवेदन होंगे और 27 अगस्त को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली के आवेदन होंगे। उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित तारीख को सुबह 9 बजे तक पुलिस लाइन टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास पंचकुला पहुंचना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन- 25 से 50 वर्ष के लोग
योग्यता- 12वीं पास
सैलरी- पदों के अनुसार
pc- naukri.com