Rajasthan: रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, 2 दिन बसों में कर सकेगी मुफ्त यात्रा

Hanuman | Thursday, 20 Aug 2026 03:01:57 PM
Rajasthan: Chief Minister Bhajanlal Sharma gives a big gift to women on Raksha Bandhan; they will be able to travel for free on buses for two days.

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने रक्षा बंधन पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बालिकाओं को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्य सरकार के निर्देशानुसार, रक्षा बंधन के पर्व पर महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में पूरी तरह निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस पहल से लाखों महिलाओं को अपने भाइयों के घर आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी और वे बिना किसी आर्थिक चिंता के सुगमता से अपना यह पवित्र त्योहार मना सकेंगी।

यह विशेष निःशुल्क यात्रा सेवा 28 अगस्त और 29 अगस्त को दो दिनों के लिए लागू रहेगी। महिलाएं इन निर्धारित तिथियों के दौरान रोडवेज की बसों में बिना किसी किराए के सफर का आनंद ले सकेंगी।

हालांकि, इस यात्रा का दायरा पूरी तरह से राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर ही मान्य होगा। तो राज्य की सीमा समाप्त होने के बाद का नियम सामान्य रहेगा, लेकिन जब तक बस राजस्थान की सीमा के अंदर है, तब तक यात्रा मुफ्त रहेगी। रोडवेज प्रशासन की ओर से दी जानकारी के अनुसार, इस योजना का लाभ प्रदेशभर में संचालित 3200 से ज्यादा साधारण और एक्सप्रेस बसों में उठाया जा सकता है।

pc- firstindianews.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.