- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब आरजीएचएस को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अब सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को घेरा है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आरजीएचएस से भाजपा सरकार को आखिर क्या दुश्मनी हो गई है?
इलाज के बाद पुनर्भरण के लिए बुजुर्ग पेंशनर्स आज अपने ही पैसों के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। 13.65 लाख परिवार इस योजना से जुड़े हैं, अकेले 2025-26 में ही 92.76 लाख दावों पर 2,440.69 करोड़ रुपए का खर्च दर्ज हुआ, लेकिन कुल बकाया भुगतान का आंकड़ा 1,000 करोड़ रुपए के भी ऊपर पहुंच चुका है।
गहलोत ने कहा कि सबसे ज्यादा तकलीफ पेंशनर्स को हो रही है। गंभीर बीमारियों का इलाज कराने वाले बुजुर्गों की जमा-पूंजी खर्च हो चुकी है, वे 8-8 महीने से अपने ही पैसों के पुनर्भरण का इंतजार कर रहे हैं। किसी की फाइल आपत्ति में अटकी है तो किसी का दावा मंजूर होने के बाद भी भुगतान का इंतजार खत्म नहीं हो रहा।
भाजपा सरकार तुरंत बकाया पुनर्भरण जारी करे और RGHS की व्यवस्था को दुरुस्त करे
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि ऐसी हरकतों से जनता का सरकार पर भरोसा टूटता है। जो जनता पहले 25 लाख रुपए तक का इलाज भी सरकार पर पूरा भरोसा करके निसंकोच करवाती थी, आज वही जनता अस्पताल जाने से पहले सोचने पर मजबूर हो रही है। भाजपा सरकार तुरंत बकाया पुनर्भरण जारी करे और RGHS की व्यवस्था को दुरुस्त करे।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें