- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए 14 सितंबर, 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाला अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। तय तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये है भर्ती का विवरण
पदों के नाम: जूनियर इंजीनियर
पदों की संख्या: 874
आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 14 सितंबर, 2026
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें