Bank Job: नैनीताल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, चयन होने पर मिलेगा इतना मोटा वेतन

Hanuman | Tuesday, 18 Aug 2026 03:18:51 PM
Bank Job: Recruitment drive for Specialist Officer posts at Nainital Bank; selected candidates will receive a handsome salary.

इंटरनेट डेस्क। नैनीताल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 41 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 07 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का मौका है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर ग्रेड-1 के पदों पर चयन होने पर 48,480 से लेकर 85,920 रुपए, स्पेशलिस्ट ऑफिसर ग्रेड-2 के पद के लिए 64,820 से लेकर 93,960 रुपए और सीनियर मैनेजर ग्रेड-3 के पद पर चयन होने पर उम्मीदवारों को 85,920 से लेकर 1,05,280 रुपए प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।

ये है भर्ती का विवरण
पदों के नाम:  स्पेशलिस्ट ऑफिसर
पदों की संख्या:  41
आयु सीमा:  उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 व 25 वर्ष और अधिकतम आयु 32, 35 और 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख:  07 सितंबर 2026
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट  से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.