- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 2482 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य स्नातक पास उम्मीदवार 07 सितंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। चयन होने उम्मीदवारों को 48,480 से लेकर 85,920 रुपए प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। तय तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये है भर्ती का विवरण
पदों के नाम: लोकल बैंक ऑफिसर
पदों की संख्या: 2482
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 07 सितंबर 2026
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें