- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से जूनियर इंजीनियर के 874 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 14 सितंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पदानुसार सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री/ डिप्लोमा, यांत्रिक/ विद्युत में डिप्लोमा या इसके समक्षक पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये है भर्ती का विवरण
पदों के नाम: जूनियर इंजीनियर
पदों की संख्या: 874
आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल एवं अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो।
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 14 सितंबर 2026
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: placementindia.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें