Assembly by-election: आप ने जीती दो सीटें, भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी के खाते में आई एक-एक सीट 

Hanuman | Monday, 23 Jun 2025 04:35:12 PM
Assembly by-election: AAP won two seats, BJP, Congress and TMC got one seat each

इंटरनेट डेस्क। देश के चार राज्यों केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल और गुजरात में विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आज आ गए हैं। देश की इन पांच विधानसभा सीटों के लिए मतदान 19 जून को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। भाजपा पांच में से केवल एक सीट पर ही जीत हासिल करने में सफल रही है।

वहीं आम आदमी पार्टी दो सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। एक-एक सीट कांग्रेस और टीएमसी के खाते में गई है। खबरों के अनुसार, गुजरात की कडी सीट पर भाजपा को जीत मिली है। वहीं विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर भी आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है।

वहीं केरल की नीलांबुर सीट से कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर टीएमसी ने जीत दर्ज की है। इस प्रकार इस उपचुनाव में आप आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर बड़ी सफलता हासिल की है। सांसद नेता प्रियंका गांधी ने केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत को मिली जीत के लिए बधाई दी है। 

खबरों के अनुसार, विसावदर सीट से आप के गोपाल इटालिया ने, गुजरात की कडी सीट पर भाजपा नेता राजेंद्र चावड़ा ने, पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आप के  संजीव अरोड़ा ने और पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट से टीएमसी की अलीफा अहमद ने जीत दर्ज की। 

PC: oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.