अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- अब समय आ गया है कि राहुल गांधी की…

Hanuman | Friday, 01 May 2026 08:41:43 AM
Gehlot's Major Statement on International Workers' Day

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से न्यूनतम आय योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर देश के नवनिर्माण में अपना पसीना बहाने वाले सभी मेहनतकश श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

श्रम ही राष्ट्र की असली शक्ति है। आज समय की मांग है कि श्रमिकों को न केवल सम्मान मिले, बल्कि उनकी आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। इसके लिए न्यूनतम आय में वृद्धि और मनरेगा को और अधिक सशक्त बनाना अनिवार्य है।

हमारी सरकार ने मनरेगा की तर्ज पर 'शहरी रोजगार गारंटी योजना' शुरू कर श्रमिकों को संबल प्रदान किया था। अब समय आ गया है कि राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना (NYAY) को धरातल पर उतारा जाए, ताकि हर श्रमिक की आय में वास्तविक वृद्धि हो और उनके जीवन में एक ठोस, सकारात्मक बदलाव आ सके।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.