Bihar: किसाना योजना में मिलेंगे 9 हजार रुपए, एनडीए ने संकल्प पत्र में प्रदेश की जनता से किए ये वादे

Hanuman | Friday, 31 Oct 2025 12:27:07 PM
Bihar: 9,000 rupees will be given under the Kisan Yojana, the NDA made these promises to the people of the state in its manifest

इंटरनेट डेस्क। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में घमासान तेज हो गया है। चुनाव के लिए आज पटना में एनडीए गठबंधन ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। एनडीए के संकल्प पत्र में किसानों को सम्मान निधि के तौर पर 6 हजार की जगह 9 हजार रुपए दिए  जाने सहित कई बड़े वादे किए गए हैं। एनडीए की ओर से आज किए गए संकल्प पत्र में कर्पूरी ठाकुर सम्मान विधि का ऐलान किया गया है।

इसके माध्यम से प्रदेश के किसानों को हर साल तीन हजार रुपए का वादा किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को  हर साल पीएम किसान सम्मान निधि के तहत छह हजार रुपए दिए जाते हैं। अब एनडीए के संकल्प पत्र के अनुसार, सरकार बनने पर किसानों को हर साल सम्मान निधि के 9 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं मत्स्य पालन को 4 हजार 500 से बढ़ाकर 9 हजार की सहायता राशि दिए जाने भी वादा किया गया है।

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने घोषणापत्र जारी करते हुए जानकारी दी कि एनडीए की सरकार बनने पर राज्य में 1 करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। वहीं युवाओं के कौशल को निखारने के लिए हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाने का भी ऐलान किया।

महिलाओं के लिए भी किया ये वादा
सीएम महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता  दिए जाने का भी वादा किया। एनडीए ने 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा भी एनडीए ने अपने घोषणा पत्र के माध्यम से प्रदेश की जनता से कई बड़े वादे किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में ये संकप्ल पत्र जारी किया गया है।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.