Budget Session 2026: लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव

Shivkishore | Saturday, 07 Mar 2026 09:28:58 AM
Budget Session 2026: A proposal to remove Speaker Om Birla from his post will be introduced in the Lok Sabha on Monday.

इंटरेनट डेस्क। संसद का बजट सत्र का दूसरा चरण धमाकेदार शुरूआत के साथ शुरू होगा। इसके साथ ही लोकसभा में बड़ा राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है। सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव सदन में लाया जाएगा। इस प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

कार्यसूची में शामिल किया गया प्रस्ताव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोकसभा की कार्यसूची में सोमवार के लिए अध्यक्ष को हटाने से जुड़े विपक्षी प्रस्ताव को सूचीबद्ध किया गया है। यह नोटिस बजट सत्र के पहले चरण के दौरान विपक्षी दलों की ओर से दिया गया था। इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान ओम बिरला सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे और सांसदों के बीच बैठेंगे। जानकारी के अनुसार संविधान के प्रावधानों के अनुसार, जब लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ पद से हटाने का प्रस्ताव सदन में आता है, तब वे सदन की अध्यक्षता नहीं कर सकते।

विपक्ष का आरोप
खबरों की माने तो विपक्षी दलों ने अपने नोटिस में आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया, विपक्ष का कहना है कि अध्यक्ष ने कार्यवाही के दौरान खुलकर भेदभाव किया। सूत्रों के मुताबिक कम से कम 118 विपक्षी सांसदों ने ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव का नोटिस दिया था।

pc- thequint.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.