पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- केन्द्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करवा रही है…

Hanuman | Tuesday, 26 May 2026 08:14:17 AM
Gehlot's Major Statement on Rising Petrol and Diesel Prices

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस महीने चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद से ही केन्द्र सरकार रोज-रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है। कभी 90 पैसे तो कभी पौने तीन रुपए। केन्द्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करवा रही है यह समझ के परे है।

गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बार-बार आगाह कर रहे हैं कि देश में महंगाई का आर्थिक तूफान आने वाला है।  केन्द्र सरकार को स्थिति नियंत्रण के बाहर जाने से पहले कदम उठा लेने चाहिए, परन्तु सरकार का इस ओर ध्यान ही नहीं है।

इधर-उधर की बातें करने एवं सूत्रों के हवाले से सूचना देने की बजाय केन्द्र सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अभी स्थिति क्या है और किस हद तक स्थिति बिगड़ सकती है जिससे देशवासी उस परिस्थिति के लिए तैयार रहें।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.