Rajasthan Weather Update: नौतपा में गर्मी ने लोगों को झुलसाया, आज 47 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Hanuman | Tuesday, 26 May 2026 08:05:11 AM
Rajasthan Weather Update: The heat during 'Nautapa' has scorched the people, temperatures could reach up to 47 degrees today

इंटरनेट डेस्क। इन दिनों राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। नौतपा कल से शुरू हो चुका है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के पश्चिमी भागों में वर्तमान में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। गत 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान गंगानगर में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में प्रदेश में और भी भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। आगामी 2-3 दिन  प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहेगा। इससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है।  मौसम विभाग के अनुसार,आज और कल पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री दर्ज हो सकता है। कहीं-कहीं तीव्र 'ऊष्ण दिन एवं रात्रि' दर्ज होने की पूरी संभावना है।

राजधानी जयपुर में   भी गर्मी लोगों पर कहर ढा रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।  अजमेर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 42.2 डिग्री, वनस्थली में 45.1 डिग्री,अलवर में 45 डिग्री, सीकर में 42 डिग्री, कोटा में 44.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री और डबोक में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

इन दिन से मौसम में आ सकता है बदलाव
प्रदेश के मौसम में 28 मई से बदलाव आ सकता है। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके प्रभाव से 28-29 मई से राज्य के कुछ भागों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। कहीं-कहीं बारिश का दौर शुरू भी शुरू हो सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री गिर सकता है।

PC: abplive



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.