Chief Minister Yogi करेंगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा

Samachar Jagat | Wednesday, 17 Aug 2022 09:10:36 AM
Chief Minister Yogi will visit western Uttar Pradesh today

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों का का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक योगी पहले सहारनपुर और दोपहर बाद मुजफ्फरनगर एवं शामली जायेंगे। इस दौरान वह इन जिलों में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह 10  बजे सहारनपुर के सरसावा पहुंचेंगे। वह सर्किट हाउस में सहारनपुर मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और जन प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

योगी सहारनपुर के पुवारका में निर्माणधीन मां शाकुम्बरी देवी यूनिवर्सिटी का स्थलीय निरीक्षण भी करगें।मुख्यमंत्री योगी दोपहर बाद 3:15 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। जहां वह विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान योगी मुजफ्फरनगर के जानसठ और शामली के बन्तीखेड़ा में जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 5: 35 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो जायेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.