Congress : पूर्व मंत्री पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Jun 2022 12:44:40 PM
Congress : Political vendetta on former minister

पंजाब के एक पूर्व मंत्री साधु सिह धरमसोत की कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई को कांग्रेस ने 'राजनीतिक बदले की कार्रवाई' करार दिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने तड़के तीन बजे पूर्व मंत्री साधु सिह धरमसोत को अमोलह से गिरफ्तार किया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिदर सिह राजा वडिग ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट  किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए कहा, ''मान साहब, जैसा कि अपेक्षित था पूर्व मंत्री गिरफ्तारी से बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, अरविद केजरीवाल का हस्तक्षेप जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं।

कानून अपना काम करेगा पर इसे कंगारू अदालत का न्याय न बनाएं। राजनीतिक बदले की कार्रवाई विफल होगी। ’’भोलथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिह खेहरा ने इसे 'विरोधाभास' करार दिया है कि आम आदमी पार्टी सरकार साधु सिह धरमसोत को गिरफ्तार करती है और भ्रष्ट कहती है पर जब प्रवर्तन निदेशालय उनके मंत्री जैन को शेल कंपनियों से 16 करोड़ प्राप्त करने के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार करता है तो वह उसे राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हैं। रकम को लेकर कोई जवाब नहीं देते। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.