नासिक में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं :President Murmu

Samachar Jagat | Saturday, 08 Oct 2022 11:20:33 AM
Deeply saddened by the loss of lives in bus accident in Nashik: President Murmu

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के नासिक में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पुलिस के अनुसार, नासिक में औरंगाबाद मार्ग पर शनिवार सुबह एक ट्रक से टकराने के बाद एक निजी बस में आग गयी, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 38 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ''नासिक में बस में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु होने से अत्यंत दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.