Rajasthan Elections 2023: ऐसा क्या कह दिया मोदी ने की गहलोत को कहना पड़ा आप राजस्थान में माहौल खराब कर रहे हैं?

Samachar Jagat | Saturday, 11 Nov 2023 08:17:45 AM
Rajasthan Elections 2023: What did Modi say that Gehlot had to say that you are spoiling the atmosphere in Rajasthan?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के विधानसभा चुनावों के बीच पीएम मोदी दो दिन पूर्व उदयपुर के दौरे पर रहे है और यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहां तक कह दिया की कांग्रेस सरकार आतंकियों का समर्थन करती है। उसके बाद से ही सीएम अशोक गहलोत उखड़े हुए है।

सीएम अशोक गहलोत ने मोदी को इस तरह के बयानबाजी से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों से राजस्थान में माहौल खराब होता है। जिस तरीके से पीएम मोदी बोले हैं, वह स्वीकार्य नहीं है। गहलोेत ने यहा तक कहा की मैं नम्र निवेदन करना चाहूंगा कि ऐसा माहौल न बनाएं। 

अशोक गहलोत ने कहा यह देश के हित में नहीं है। हमारी कोई निजी लड़ाई नहीं है। विचारधारा की लड़ाई है। यह वहीं तक सीमित रहनी चाहिए। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर महौल खराब नहीं करें। 

pc- jagran



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.