- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी राजस्थान सहित दस राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वभाग ने आज राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी हुआ है।
विभाग ने राजस्थान के दस से अधिक जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज के लिए पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़ और सवाई माधोपुर में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदलने के कारण अगले 24 घंटे में इसके और मजबूत होकर डीप डिप्रेशन बनने की संभावना है। इसी के प्रभाव से 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। वहीं 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें