पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje को भाजपा में मिलने वाली है ये बड़ी जिम्मेदारी! 

Hanuman | Wednesday, 02 Oct 2024 03:42:33 PM
Former Chief Minister Vasundhara Raje is going to get this big responsibility in BJP!

इंटरनेट डेस्क। जेपी नड्डा के बाद भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा, अभी इस संबंध में कुछ भी तय नहीं हुआ है। इस पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें से एक नाम राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी है।

सूत्रों की मानें तो वसुंधरा राजे भाजपा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकती हैं। संजय जोशी और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी इस पद के लिए दावेदार बताए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो संघ ने इस पद के लिए वसुंधरा राजे के नाम को सबसे बेहतर मान रहा है।

हालांकि अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वसुंधरा राजे को आरएसएस की करीबी माना जाता है। हालांकि चर्चा ये भी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का इस पद के लिए समर्थन किया है। आगामी समय ही बनाएगा कि भाजपा का नया अध्यक्ष कौन बनेगा।

PC: deccanherald 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.