आर्केस्ट्रा डांसर की मौत के बाद बवाल, कलाकारों ने लगाया जाम

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 02:08:50 PM
fter death of dancer organically Orchestra artists put the jaam

चड़ीगढ़। शनिवार रात को आर्केस्ट्रा डांसर की मौत के बाद रविवार सुबह को कई घंटों तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित आर्केस्ट्रा कारोबार से जुड़े कलाकारों ने सिविल अस्पताल के बाहर बठिंडा-मानसा रोड पर जाम लगा दिया। घटना मौड़ मंडी के एक पैलेस के सामने की है।

जहां करीब एक घंटे तक चले इस रोष प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम न करवाने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस को घटनाक्रम की वीडियो तथा आरोपियों की जानकारी दे दी गई है, बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो रही है। मौके पर पहुंची एसपी डी ने सीआइए-टू को आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए रवाना किया।

जानकारी के अनुसार मौड़ मंडी के आशीर्वाद पैलेस में शनिवार रात करीब 11 बजे आर्केस्ट्रा डांसर कुलविंदर कौर उर्फ जानू की गोली लगने से मौत हो गई थी। रविवार सुबह जब आर्केस्ट्रा कारोबार से संबंधित लोगों को जब इस बात का पता चला तो बड़ी तादाद में कलाकार सिविल अस्पताल में इक_ा होने शुरू हो गए।

विरासत कला मंच की अगुवाई में जब कलाकारों ने मामले संबंधी थाना तलवंडी साबो की पुलिस से बात की तो उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। इस बात पर कलाकार भडक़ गए। उन्होंने सिविल अस्पताल के सामने बठिंडा-मानसा रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की वहां से गुजरने के आए अन्य वाहन राहगीरों से तकरारबाजी हुई।

प्रदर्शन कर रहे लोग उस वक्त भडक़ गए जब मामले की नजाकत को देखते हुए कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर न पहुंचा। इस दौरान पुलिस लाइन से पुलिस की एक गाड़ी विक्टर के वहां से निकलने पर प्रदर्शनकारियों ने उसका घेराव कर दिया। विक्टर गाड़ी से उतरे मुलाजिमों ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर लात-घूसे मारने शुरू कर दिए। मजबूरन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की गाड़ी जैसे तैसे पुलिस लाइन में चली गई।

पैलेस में शादी के दौरान आर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ गए प्रत्यक्षदर्शी मंगा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में ही नशे में धुत युवक फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान मंच संचालक ने बार-बार युवकों को फायरिंग न करने का आग्रह किया, लेकिन युवकों ने उसकी एक बात नही मानी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने अनाउंसमेंट के माध्यम से पैलेस संचालक को भी लगातार हो रही फायरिंग के बारे जानकारी देते हुए उसे युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पैलेस संचालक ने एहतियातन कोई कदम नही उठाया। इस कारण कुलविंदर कौर फायरिंग का शिकार हो गई।

जानिए! कैसे हिरणी के गर्भ से ऋषि ऋष्यश्रृंग ने लिया जन्म

इस तरीके से हुआ कृपाचार्य का जन्म, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जानिए! भगवान विष्णु के 10 अवतारों के बारे में ...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.