‘गुरु गोविंद सिंह का 350वां प्रकाशोत्सव होगा यादगार’

Samachar Jagat | Sunday, 25 Sep 2016 11:59:51 AM

पटना। दुनिया भर की सिख संगतों को गोविंद सिंह जी के 350 वें प्रकाशोत्सव के लिए आमंत्रित करने के साथ ही तीन दिन से यहां चल रहे अंतरराष्ट्रीय सिख समागम का आज समापन हो गया।

बिहार के राज्यपाल डॉ. रामनाथ कोविंद ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए दुनियाभर के सिख समुदाय को गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव में भाग लेने का निमंत्रण दिया और कहा कि राज्य में पहली बार आयोजित हुआ सिख समागम बिहार के लिए चुनौती के साथ अवसर भी रहा। उन्होंने कहा कि सिख समागम राज्य के विकास में सहयोगी बनेगा। कोभवद ने कहा कि इस समागम में भाग लेने आए प्रतिनिधि बिहार के बारे में अलग विचार लेकर जाएंगे । 

उन्होंने कहा कि बिहार गोविंद सिंह जी का जन्मस्थान है और जनवरी 2017 में आयोजित हो रहा 350वां प्रकाशोत्सव भी यादगार होगा। समागम में देश-विदेश के 200 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी राजगीर और बोधगया के भ्रमण पर रवाना हो गये।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.