भगवंत मान समाज के हरेक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : Barsat

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2023 05:07:14 PM
Bhagwant Mann committed to the welfare of every section of the society: Barsat

चंडीगढ़ : पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचन्द सिह बरसट ने आढèती एसोसिएशन पंजाब के अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं को दूर करने के सार्थक प्रयास किए जाएंगे। बरसट ने शुक्रवार की शाम आढèती एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ उनको पेश आ रही मुश्किलों को लेकर बैठक की थी।

बैठक के दौरान आढèतियों ने अध्यक्ष को एफ.सी.आई. से सम्बन्धित कई दिक्कतों की जानकारी दी। इसके अलावा और भी कई मुश्किलें गिनाई गईं। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि श्री मान के नेतृत्व वाली सरकार समाज के हरेक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आढèतियों की समस्याओं को दूर करने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण मंडियों का सही विकास नहीं हो सका, लेकिन अब श्री मान से हिदायतें लेकर मंडियों के सही विकास और लोक हितों को मुख्य रखते हुए कई लाभप्रद योजनाएं लाई जाएंगी। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.