Rajasthan: कांग्रेस का चुनावी शंखनाद 9 अगस्त को, बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में होगी राहुल गांधी की जनसभा

Shivkishore | Tuesday, 08 Aug 2023 12:45:18 PM
Rajasthan: Congress's election campaign on August 9, Rahul Gandhi's public meeting will be held at Mangarh Dham in Banswara

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तैयारिया जोरो पर है, इसी बीच लगातार प्रदेश में बड़े नेताओं के दौरे हो रहे है। पीएम मोदी पिछले दो से तीन महीने में प्रदेश में पांच से छह सभाएं कर चुके है। वहीं कांग्रेस भी बुधवार से चुनावी शंखनाद करने जा रही है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में 9 अगस्त को राहुल गांधी की रैली करवा रही है।

इस रैली को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। खबरों की माने तो राहुल गांधी के कार्यक्रम को बड़ा और सफल बनाने के लिए पार्टी ने कई लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। इतना ही नहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की तरह इस बार भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।

इसके साथ ही मीडिया समिति, प्रचार-प्रसार समिति, प्रोटोकॉल समिति भी बनाई गई है। वहीं राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद राजस्थान की कांग्रेस में एक अलग ही उत्साह भी बना हुआ है।

pc- jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.