Jharkhand: शिबू सोरेन के खास मित्र चंपई सोरेन बने अब झारखंड के नए सीएम, जान ले आप भी उनके बारे में

Samachar Jagat | Thursday, 01 Feb 2024 09:25:59 AM
Jharkhand: Shibu Soren's special friend Champai Soren has now become the new CM of Jharkhand, know about him too.

इंटरनेट डेस्क। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेने को जमीन घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारीर के साथ ही उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा देकर अपनी और अपने पिता के पसंद के नेता को प्रदेश का नया सीएम नियुक्त कर दिया है। बता दें की अब उनके स्थान पर पार्टी के सीनियर विधायक चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है।

बता दें की हेमंत सोरेन के साथ चंपई सोरेन और पार्टी के तमाम विधायक राजभवन पहुंचे और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है, बता दें की चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के मित्र रहे हैं और उनके खास आदमी भी है। वैसे चंपई सोरेन को एक अनुभवी नेता माना जाता है।

चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने की। शिबू सोरेन ने कहा कि चंपई सोरेन एक अनुभवी और कुशल नेता हैं और वह झारखंड की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। चंपई सोरेन ने पहली बार वर्ष 1991 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीतकर राजनीतिक करियर शुरू किया था। इसके बाद वर्ष 1995 में उन्होंने झामुमो के टिकट पर जीत हासिल की। 2000 में चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने हार का मुंह नहीं देखा और 2005 से लगातार सरायकेला से विधायक बने हुए हैं। 

pc- prabhatkhabar.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.