Rajasthan: केंद्रीय नेतृत्व ने वसुंधरा राजे को छोड़ फिर से सतीश पूनियां पर जताया भरोसा, अब संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Apr 2023 11:51:52 AM
Rajasthan: Leaving Vasundhara Raje, the central leadership again expressed confidence in Satish Poonia, now he will handle this big responsibility

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के उप नेता सतीश पूनियां एक बार फिर सुर्खियों में है और उसका कारण यह है की एक बार फिर से केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। जी हां पूनिया को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

इस बार पूनियां पर भरोसा जताते हुए उन्हें बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार करने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। आपकों बता दे की कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को है और उससे पहले पूनिया वहां राजस्थान के निवासियों को साधने की कोशिश करेंगे। आपकों बता दें की 20 दिनों में पूनिया वहां के रूरल और राजस्थान के प्रवासियों को संबोधित भी करेंगे।

जानकारी के लिए आपकों बता दें की हाल ही में केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य पार्टी संगठन में अंदरूनी कलह की खबरों के बीच सतीश पूनियां की जगह सीपी जोशी को राजस्थान बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है और पूनिया को विधानसभा में विपक्ष का उप नेता बनाया है। कर्नाटक चुनावों के लिए पूनियां राजस्थान भाजपा से अकेले नेता है जिन्हें ये जिम्मेदारी मिली है। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.