Kejriwal: I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक में शामिल होेगी AAP, केजरीवाल ने की पुष्टि

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Aug 2023 08:15:17 AM
Kejriwal: AAP will participate in the third meeting of All India, Kejriwal confirmed

इंटरनेट डेस्क। 26 राजनीतिक दलों को लेकर बना नया गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होने वाली है। बैठक में आम आदमी पार्टी के शामिल होने और नहीं होने की चर्चाओं ने थोड़ा जोर पकड़ रखा था। लेकिन अब इस सवाल का जवाब भी मिल गया है और बैठक में शामिल होने की पुष्टि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार केजरीवाल ने कहा हां हम मुंबई में जाएंगे और जो भी रणनीति बनेगी उसके बारे में अवगत करा दिया जाएगा। बता दें की ये बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होनी है। खबरों की माने तो अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बीच कई मामलों में असहमति दिखने के बाद आप के बैठक में शामिल होने को लेकर संशय बना हुआ था। 

खरों की माने तो मुंबई में होने वाली इंडिया की तीसरी बैठक में 26 से ज्यादा राजनीतिक दलों के लगभग 80 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। वर्तमान में 26 दल गठबंधन समूह का हिस्सा हैं और दो दिवसीय बैठक के दौरान कुछ और दल गठबंधन में शामिल हो सकते है।

pc- jagran



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.