नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पंजाब में पटियाला के नाभा जेल से फरार हुए खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आतंकवादी हरिमंदर सिंह मिंटू को सोमवार को यहां गिरफ्तार कर लिया। मिंटू रविवार सुबह पांच अन्य कैदियों के को जेल से भाग निकला था।
सुबह के नाश्ते में बनाएं वेज शामी कबाब
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मिंटू को पंजाब पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और विशेष त्वरित बल ने प्रमुख भूमिका निभाई।
पंजाबी मेथी मलाई
पंजाब पुलिस ने मिंटू के छिपे होने की जानकारी दिल्ली पुलिस को मुहैया कराई थी जिसके आधार पर उसे फरार होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे किसी अज्ञात स्थान ले जाया गया है , जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
इस तरीके से हुआ कृपाचार्य का जन्म, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
जानिए! भगवान विष्णु के 10 अवतारों के बारे में ...
शनिदेव की कृपा से आज इस राशि के जातकों को मिलेगा व्यवसाय में लाभ