Lok Sabha elections: फिर से भाजपा में शामिल हुए मानवेंद्र सिंह जसोल, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

Samachar Jagat | Friday, 12 Apr 2024 03:31:30 PM
Lok Sabha elections: Manvendra Singh Jasol joins BJP again, Congress gets a big shock

इंटरनेट डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह जसोल ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मानवेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने से लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आज बाड़मेर में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली से पहले ही मानवेंद्र सिंह ने फिर से भाजपा में एंट्री ले ली है।

इसके बाद वह बाड़मेर में पीएम की रैली के मंच पर आए। आपको बता दें कि मानवेंद्र सिंह कुछ साल पहले ही भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव सिवाना सीट से कांग्रेस की ओर लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मानवेंद्र सिंह पूर्व की अशोक गहलोत सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

मानवेंद्र सिंह जसोल के इस कदम से बाड़मेर लोकसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रवीन्द्र सिंह भाटी और कांग्रेस की की टेंशन भी बढ़ गई है। अब मानवेंद्र सिंह जसोल के भाजपा में शामिल होने से यहां पर भारतीय जनता पार्टी को राजपूत समाज का समर्थन मिल सकता है। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.