Madhya Pradesh: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, महिला बिल और जातीय सर्वे पर लिया निशाने पर

Samachar Jagat | Friday, 06 Oct 2023 08:18:26 AM
Madhya Pradesh: Priyanka Gandhi targets PM Modi, takes aim at women's bill and caste survey

इंटरनेट डेस्क। आने वाले एक महीने में मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने वाले है और इन चुनावों को लेकर भी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। दिल्ली के नेता इन प्रदेशों का का दौरा कर रहे है और प्रचार कर रहे है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी गुरुवार मध्य प्रदेश के धार में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया है।

इस रैली के दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जब मध्य प्रदेश आते हैं तो सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम तक नहीं लेते है और बस अपना नाम जपकर लौट जाते है। इसके अलावा महिला आरक्षण बिल और जातीय सर्वे को लेकर भी उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने जनता से सूबे में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान भी किया और रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, आजकल तो मोदी जी मध्य प्रदेश आकर भी शिवराज सिंह का नाम नहीं लेते, उनको शर्म आ रही है अपने मुख्य मंत्री का नाम लेने में, पीएम 50 मिनट के भाषण में 50 बार कांग्रेस का नाम लेते हैं अपना नाम लेते है। उनसे निवेदन है कि इतनी बार विकास का ही नाम ले लिया करें।

pc- .mptak.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.