Maharashtra Chief Minister : शिदे ने विधानसभा में जीता विश्वास मत

Samachar Jagat | Monday, 04 Jul 2022 01:08:48 PM
Maharashtra Chief Minister : Shide wins trust vote in assembly

मुंबई |  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिदे ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव जीत लिया। श्री शिदे ने 164 मत हासिल किये , जो बहुमत से 20 अधिक है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने सदन के समक्ष विश्वास प्रस्ताव रखा जिसे श्री भरत गोगावाले ने समर्थन दिया। ध्वनि मत प्रक्रिया के बाद विपक्ष ने मतों के विभाजन की मांग की , जिसके लिये मतदान कराया गया।

मतदान में 164 विधायकों ने शिदे सरकार के पक्ष में मतदान किया, जबकि 99 मत सरकार के खिलाफ गये। अबू आजमी और एआईएमआईएम के इकलौते विधायक समेत समाजवादी पार्टी के दो विधायक सदन में मौजूद रहे , जबकि पूर्व मंत्री अशोक चव्हाण, विजय वड़सवार  सहित कांग्रेस के पांच विधायक मतदान के समय सदन से अनुपस्थित रहे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.