बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल

Samachar Jagat | Thursday, 26 May 2022 03:34:20 PM
Nakul Dubey, who was a cabinet minister in the BSP government, joined the Congress

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले पूर्व मंत्री रहे नकुल दुबे ने गुरूवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में नकुल दुबे ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कुछ दिन पहले नकुल ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से दिल्ली में मुलाकत की थी जिसके बाद से उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाये जाने लगे थे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के प्रमुख चेहरे के तौर पर जाने जाने वाले नकुल दुबे ने भाईचारा कमेटियों का संयोजन कर 2007 में मायावती को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

सूत्रों ने दावा किया कि नकुल दुबे के बाद बहुत जल्द यूपी की सियासत के कई अहम नाम कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। सपा और बसपा के कई बड़े नेता जल्द ही कांग्रेस के झंडे के नीचे नज़र आएंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.