National Weather Forecast: देश के 21 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

Shivkishore | Friday, 26 Jun 2026 08:35:07 AM
National Weather Forecast: Heavy rain warning for 21 states today; alert issued for thunderstorms and rain in several districts of Rajasthan.

इंटरेनट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका हैं और मानसूनी बारिश के कारण ही देश के कई हिस्सों में चल रही भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज 21 राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश दिल्ली बिहार हरियाणा पंजाब राजस्थान झारखंड छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड लद्दाख पश्चिम बंगाल ओडिशा सिक्किम महाराष्ट्र असम त्रिपुरा नागालैंड तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग जयपुर की माने तो राजस्थान के मौसम में प्री-मानसून की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही क्षेत्रों में मध्यम से भारी स्तर की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके प्रभाव से आगामी दो से तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न संभागों में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश  की गतिविधियां लगातार जारी रहने की प्रबल संभावना है।

आज भी होगी बारिश
मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश चूरू जिले के सरदारशहर में 56 मिलीमीटर दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर और कोटा संभाग के भी कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। प्री-मानसून की इस सक्रियता के बीच राजस्थान के अलग-अलग जिलों में तापमान और बारिश की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। पश्चिमी राजस्थान के फलौदी में अभी भी तापमान ऊंचा बना हुआ है, जहां राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

pc- tv9
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.