नीतीश ने कश्मीर में आतंकी हमले में घायल बिहारियों की मदद के आदेश दिए

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Apr 2022 04:43:01 PM
Nitish orders help to Biharis injured in terrorist attack in Kashmir

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले पर दुख जताया है, जिसमें राज्य के दो प्रवासी मजदूर घायल हो गए हैं।


सोमवार देर रात जारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में नीतीश ने कहा, ’’जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों द्बारा बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले दो मजदूरों पर गोलीबारी की घटना दुखद है।

स्थानिक आयुक्त को समन्वय स्थापित कर हमले में घायल दोनों मजदूरों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.