Presidential Election: गुजरात में मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष ने किया मतदान

Samachar Jagat | Monday, 18 Jul 2022 02:55:06 PM
Presidential election: Gujarat Chief Minister, Vis President voted

गांधीनगर | राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए गुजरात के विधानसभा परिसर में सोमवार सुबह से मतदान जारी है। सबसे पहले मतदान करने वालों में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और विधानसभा की अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य का नाम शामिल है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल और नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा ने भी सुबह-सुबह मतदान किया। गांधीनगर में राज्य विधानसभा परिसर में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक मत पड़ेंगे।

चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में 178 विधायकों के पास ही मताधिकार है। इनमें से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 111 सदस्य, कांग्रेस  के 63, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो, राष्ट्रवादी क ांग्रेस पार्टी का एक और एक निर्दलीय विधायक है।

भाजपा के विधायक एवं गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने दावा किया कि मुर्मू को 111 से अधिक मत मिलेंगे, क्योंकि कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों भी उनके पक्ष में मतदान करेंगे। नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा ने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में मुर्मू का चयन गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का एक बड़ा दांव है। हालांकि, उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस  का कोई विधायक 'क्रास वोटिग’ नहीं करेगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.