Priyanka Gandhi ने कहा- क्या भारत की संसद में जय संविधान नहीं बोला जा सकता?

Hanuman | Friday, 28 Jun 2024 10:09:50 AM
Priyanka Gandhi has now said this big thing about the Constitution

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अब संसद में जय संविधान बोले को लेकर बड़ी बात कही है। प्रियंका गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

प्रियंका गांधी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि क्या भारत की संसद में जय संविधान नहीं बोला जा सकता? संसद में सत्ता पक्ष के लोगों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया, लेकिन विपक्षी सांसद के ‘जय संविधान’ बोलने पर आपत्ति जताई गई। चुनावों के दौरान सामने आया संविधान विरोध अब नए रूप में सामने है जो हमारे संविधान को कमजोर करना चाहता है।

जिस संविधान से संसद चलती है, जिस संविधान की हर सदस्य शपथ लेता है, जिस संविधान से हर नागरिक को जान और जीवन की सुरक्षा मिलती है, क्या अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए उसी संविधान का विरोध किया जाएगा?

प्रियंका गांधी ने अब महंगाई को लेकर कही ये बड़ी बात
वहीं उन्होंने महंगाई को लेकर भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने इस संबंध में भी एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि दाल, चावल, आटा महंगा, मोबाइल का डाटा महंगा, आलू, प्याज, टमाटर महंगा, परवल, भिंडी, गाजर महंगा, चारों तरफ विकट महंगाई, उस पर से घट गई कमाई, दुगुनी महंगाई की मार,कैसे कहो चले घर बार। 

प्रियंका गांधी केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर लगातार हमला कर रही हैं। अब उन्होंने फिर से संविधान को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। 

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.