पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर विचार कर रही है पंजाब सरकार: Chief Minister Bhagwant Mann

Samachar Jagat | Monday, 19 Sep 2022 03:00:33 PM
Punjab government contemplating restoring old pension scheme: Chief Minister Bhagwant Mann

चंडीगढ़ |  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर उनकी सरकार विचार कर रही है। राज्य के अधिकतर सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे हैं, जिसे 2004 में बंद कर दिया गया था। मान ने ट्वीट किया, '' मेरी सरकार पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करने पर विचार कर रही है। मैंने मुख्य सचिव से इसके कार्यान्वयन की व्यवहार्यता पर गौर करने को कहा है। हम कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

पिछले साल अगस्त में, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं मौजूदा वित्त मंत्री हरपाल सिह चीमा ने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल कर दिया जाएगा। पंजाब सिविल सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुखचैन सिह खैरा ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि राज्य के कर्मचारी पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.